whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169028 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अन्नराज डैम में स्टीमर से गिरकर युवक डूबा

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 06:55 PM visibility 758
Share



अन्नराज डैम में स्टीमर से गिरकर युवक डूबा
अन्नराज डैम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित अन्नराज डैम में वोटिंग के दौरान पैर फिसलने से एक युवक डैम में डूब गया। युवक का नाम पिंटू कुमार (20 वर्ष) बताया गया है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना गुरुवार शाम करीब 5:00 की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शुरू में युवक को डैम में ढुंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तत्पश्चात वोट के संचालक ने गढ़वा पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने भी अपने स्तर से युवक की डैम में काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। थक-हार कर गढ़वा थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एनडीआरएफ की टीम को डैम में डुबे युवक की तलाश के लिए बुलाने का आग्रह किया है।
Advertisement
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक अपने कुछ साथियों के साथ अन्नराज डैम पर वोटिंग के लिए आया था। वह और उसके दोस्त वोटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह बोर्ड पर खड़ा होकर जैसे ही मूवमेंट का प्रयास किया, पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह पानी में डूब चुका था। करीब 2 घंटे तक स्थानीय गोताखोर व पुलिस ने उसे पानी से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन उक्त व्यक्ति को डैम के गहरे पानी से नहीं निकाला जा सका था। घटना की सूचना पर युवक के परिजन भी अन्नराज डैम पहुंच चुके हैं। परिजन का किसी अनहोनी की आशंका से रो-रो कर बुरा हाल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play