गढ़वा : जायन्ट्स इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के तहत जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था द्वारा बुधवार की रात को एक विशेष सेवा प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत गढ़वा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के राहगीरों के बीच 200 भोजन के पैकेट और ठंडी जल की बोतलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व जायन्ट्स आस्था के अध्यक्ष उत्तम जयसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। किसी को पानी देना, असहायों का सहारा बनना और बुजुर्गों की सेवा करना भी महान कार्य हैं।"
इस सेवा कार्य में फेडरेशन काउंसिल सदस्य डॉ. अशोक सोनी, सचिव विराट राजा विश्वास, दीपक कश्यप, वेद प्रकाश शर्मा, हर्ष कमलापुरी, गौतम कुमार और आनंद केशरी समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने अपने समर्पण से इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया।
यह सेवा प्रकल्प न केवल जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य है, बल्कि समाज में एकता, करुणा और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है।