whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21025192
Loading...


धर्मडीहा गांव में झामुमो छोड़कर 200 से अधिक लोग भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक ने माला पहनाकर किया स्वागत

location_on गढ़वा access_time 18-Sep-24, 05:34 PM visibility 319
Share



धर्मडीहा गांव में झामुमो छोड़कर 200 से अधिक लोग भाजपा में शामिल, पूर्व विधायक ने माला पहनाकर किया स्वागत
पार्टी में शामिल लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के धर्मडीहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पहुंचे। इस दौरान झामुमो छोड़कर 200 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। सभी को पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की सहयोग नहीं करने की रोना रोने वाले झामुमो के मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री की ओर से जल जीवन मिशन के लिए मुहैया कराये गए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का क्या हुआ। पानी मंत्री सड़क का गुणगान कर लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। जबकि बिहार में जल जीवन मिशन का 95.5 प्रतिशत लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच गया।
वहीं झारखंड में झामुमो की सरकार फीसड्‌डी साबित हुई है। योजना में लूट खसोट करने में झामुमो के मंत्री दिन रात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा-रंका विधान सभा क्षेत्र में गरीबों के लिए संचालित योजना में मंत्री के बिचौलिए लूट मचाए हुए हैं। योजना से वंचित गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। पेयजल मंत्री को बताना चाहिए कि कितने लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया। चुनाव नजदीक आते ही झामुमो सरकार महिलाओं को भी ठगने का काम किया है। जबकि सत्ता में आने से पहले के वादा को झामुमो के लोग भूल गए। उन्होंने कहा कि मंत्री गढ़वा-रंका विधान सभा क्षेत्र में लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में नाकाम साबित हुए हैं। वहीं मंत्री के व्यवहार से क्षुब्ध होकर झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक होने पर झामुमो के मंत्री गढ़वा में मुख्यमंत्री को बुलाकर अपना पाप धोने के जुगाड़ में लग गए हैं। लेकिन गढ़वा की जनता सब समझ चुकी है। पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में मंत्री ने जनता को बेवकूफ बनाने के सिवा कुछ नहीं किया है। भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि झामुमो सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई। चुनाव के समय किए गए एक भी वादों को पूरा नहीं किया गया। झामुमो सरकार में लोग भयभीत व त्रस्त हैं। दो सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़कर भाजप में हुए शामिल: धर्मडीहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झामुमो छोड़कर 200 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वालों में नितेश कुमार पासवान, अनुप सिंह, संजीत सिंह, रमेश शर्मा, महाराजा कुमार, रोहित पासवान, परमानंद कुमार, प्रमोद पासवान, कुंदन प्रजापति, अखिलेश पासवान, अजय पासवान, परगास चंद्रवंशी, रविंद्र शर्मा, मनोज पासवान, छोटू पासवान, विकास पासवान, पंकज पासवान, सत्येंद्र साह, श्रीराम पासवान, वीरेंद्र पासवान, कामेश्वर पासवान, महेंद्र पासवान, अविनाश चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र पासवान आदि सहित दो सौ से अधिक लोग शामिल हैं।
मौके पर जितेंद्र चंद्रवंशी, विवेकानंद तिवारी, उमेश सिंह, सन्नी चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

#2
शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

#3
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

#4
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM


Latest News

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play