कांडी : बिश्रामपुर की जनता ने यहां के जनप्रतिनिधियों को अपना पूरा समर्थन दिया। भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित की। इस आस में कि अब यहां का विकास होगा। बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी, पलायन थमेगा, क्षेत्र में खुशहाली आएगी। परंतु ये सभी सपने धरे के धरे रह गए। यहां की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। उनके साथ विश्वासघात किया गया।
उक्त बातें जनसम्पर्क के दौरान शुक्रवार को कांडी प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ का विकास करने के बजाय सक्षम अधिकारियों ने उलटा लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि बिना पैसा लगाए सरकारी कार्यालयों में किसी की फाइल आगे नहीं बढ़ती।
म्यूटेशन से लेकर सरकारी आवास पाने तक, सब में पैसों का काला खेल चल रहा है। गरीब और गरीब एवं अमीर और अमीर होता चला जा रहा है। ऐसे में कैसे हम विकसित बिश्रामपुर का सपना देख सकते हैं।
रामाशीष यादव ने कई पहलुओं पर सवाल खड़े कर जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है। उनके सवालों से उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जताई और जवाब मांगा है। श्री यादव के दमदार भाषणों में रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ, शिक्षा पर की गईं बातों से लोग जबरदस्त प्रभावित हो रहे हैं। जागरूकता बढ़ रही है, लोगों द्वारा सवाल पूछे जाने लगे हैं। युवा भाजपा नेता ने शुक्रवार को कांडी प्रखण्ड के लगभग डेढ़ दर्जन गांव शिवरी, कुरकुटा, सोहगड़ा, मड़रा, शिवपुर, देवडीह, सोनपुरवा, घुरुआ,अ धौरा, गरदाहा, गोसांग, खुटहेरिया, भरत पहाड़ी व कुशहा का दौरा किया।
जनसम्पर्क के दौरान सतेंद्र चौबे, विनोद चौबे, अजय उपाध्याय, सुनील सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मनोज दुबे, अरविंद सिंह, उदेश चौधरी, अखिलेश राम, पिंटू राज, सिकंदर प्रजापति, परशुराम, सुशील कुमार, प्रिंस ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश यादव, नितेंद्र कुमार, मिथिलेश यादव, श्रीनाथ यादव समेत सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।