whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

झारखंड पंचायत राज अधिनियम के तहत डीआरडीए को जिला परिषद में किया गया समाहित

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 02:31 PM visibility 765
Share



झारखंड पंचायत राज अधिनियम के तहत डीआरडीए को जिला परिषद में किया गया समाहित
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लिए पारित विभागीय संकल्प के आलोक में बैठक संपन्न गढ़वा : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के लिए पारित विभागीय संकल्प के आलोक में शासी निकाय की बैठक उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आहूत की गई। झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के अनुपालन में डीआरडीए को विघटित करते हुए जिला परिषद में समाहित करने के लिए समाहरणालय के सभा कक्ष में शासी निकाय की बैठक संपन्न की गई। केंद्र प्रायोजित डीआरडीए प्रशासन योजना के बंद होने तथा पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 77 (ख) के आलोक में डीआरडीए का जिला परिषद (पंचायती राज विभाग) में विलय तथा ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के लिए जिला ग्रामीण विकास शाखा के गठन की स्वीकृति के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों व संकल्पों के विरुद्ध निर्णय लिए गए।
Advertisement
डीआरडीए का जिला परिषद में विलय को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा विभिन्न निर्णय लिये गये। इसके तहत ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के संकल्प पत्रांक-11- 01(DRDA)/2021/2078,/ ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 से प्राप्त निदेश के अनुपालन में दिनांक- 10.06.2024 की तिथि से डी०आर०डी०ए०, गढ़वा का विघटन होने के उपरांत डी०आर०डी०ए० प्रशासन के सभी कर्मी (स्थायी कर्मचारी को छोड़कर) आस्तियों एवं निधि को जिला परिषद में समाहित करने की ध्वनिमत से सहमति प्रदान की गई। साथ ही जिला परिषद कोषांग गठित करने का निर्णय लिया गया। विभागीय संकल्प पत्रांक-11-01 (DRDA)/2021/2078 ग्रा०वि० दिनांक 10.06.2024 कंडिका 10 (क) के बिन्दु XII के आलोक में डी०आर०डी०ए० प्रशासन योजना अंतर्गत केन्द्र से प्राप्त सहायता राशि (अव्यवहृत) अवशेष होने की स्थिति में इसे जिला परिषद के बैंक खातें में अंतरित कर अव्यवहृत राशि का उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया।
Advertisement
इस बैठक में लिए गए निर्णय में विभाग द्वारा यदि भविष्य में कोई संशोधन किया जाता है तो वैसी परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर संशोधन भी किया जा सकेगा। उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के अतिरिक्त निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उत्तरी वन प्रमण्डल, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, दक्षिणी वन प्रमण्डल, गढ़वा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रमण्डल, गढ़वा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, गढ़वा, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, गढ़वा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, गढ़वा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग पदाधिकारी, गढ़वा, कार्यपालक अभियता, झारखण्ड राज्य उर्जा वितरण निगम, गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गढ़वा, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, गढ़वा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, गढ़वा, शाखा प्रबंधक, सी०बी०आई०, चन्द्री, गढ़वा, शाखा प्रबंधक, पी०एन०बी०. सिधीताली, भवनाथपुर, शाखा प्रबंधक/प्रतिनिधि, एस०बी०आई०, गढ़वा, अध्यक्ष, केन्द्रीय सहकारी बैंक, गढ़वा राज्य सरकार द्वारा मनोनित अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधि, राज्य सरकार द्वारा मनोनित अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रतिनिधि, राज्य सरकार द्वारा मनोनित ग्रामीण महिला प्रतिनिधि आदि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play