धुरकी : झारखंड मुक्ति मोर्चा धुरकी प्रखंड कमिटी की ओर से प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया।
बैठक में जानकारी देते हुए झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पाण्डेय ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूती के लिए प्रखण्ड कमिटी का विस्तार किया गया है। कमिटी की मजबूती के लिए सभी बिंदुओं पर बातचीत की गई। उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों को कार्यकर्ताओं को तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने अपने वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज पूरे राज्य में विकास की गंगा बह रही है। झारखंड सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है।
Advertisement
धुरकी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वह वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को देखकर विपक्ष बुरी तरह घबरा गई है।
प्रखंड कमेटी में धीरेंद्र यादव को अध्यक्ष, मुद्रिका भुईयां, सीताराम देहाती रामकुमार गौड़, सुरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, इसराइल खान को सचिव, बसंत गोंड, शंभू सिंह, सलीम अंसारी, रामलाल सिंह को उपसचिव बनाया गया। जबकि सिकंदर सिंह, भोला सिंह को संगठन सचिव, भोला सिंह को उप संगठन सचिव, शैलेश यादव को कोषाध्यक्ष, अशोक यादव को मीडिया प्रभारी, भागीरथी सिंह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मौके पर काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।