whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21027166
Loading...


विधि विभाग के प्रधान सचिव ने घर्मपत्नी के साथ सतबहिनी झरना तीर्थ में की पूजा अर्चना

location_on कांडी access_time 09-Sep-24, 11:26 AM visibility 326
Share



विधि विभाग के प्रधान सचिव ने घर्मपत्नी के साथ सतबहिनी झरना तीर्थ में की पूजा अर्चना
सतबहिनी मंदिर में प्रधान सचिव व पत्नी


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : गढ़वा व्यवहार न्यायालय के निवर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा संप्रति झारखंड सरकार के विधि विभाग के प्रधान सचिव राजेश शरण सिंह ने सतबहिनी झरना तीर्थ के सभी मंदिरों में अपनी धर्मपत्नी रेणु सिंह के साथ पूजा अर्चना की। रविवार की सुबह सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे प्रधान सचिव ने कहा कि यह बहुत ही रमणीक पर्यटन स्थल है। आज मैं यह सोच रहा हूं कि मैं पहले यहां क्यों नहीं आया। उपस्थित लोगों से कहा कि यहां आप लोगों ने काफी काम किया है। बावजूद इसके यहां का और विकास अपेक्षित है। इस स्थल पर काफी सुविस्तृत जगह है। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगता है। उन्होंने सतबहिनी भगवती माता महादुर्गा, महालक्ष्मी, महाकाली, भैरवनाथ, भगवान भास्कर, बजरंगबली, साक्षी गणेश, भगवान शिव व नंदी महाराज के मंदिरों एवं ऋषि प्रवर ब्रह्मलीन बाबा श्याम दास की रहस्यमई सात मंजिली गुफा के अंदर भी पूजा अर्चना की।
उन्होंने सतबहिनी झरना तीर्थ की सुंदर वादियों, झरना घाटी, हरितिमा संवंर्द्धन कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए वन रोपण, सेतु मार्ग, छठ घाट, बहुद्देशीय मंच, कलात्मक सीढ़ियां आदि निर्माणों की काफी सराहना की। यहां प्राचीन काल से साल में पांच बार-वैशाख पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, मकर संक्रांति एवं महाशिवरात्रि को लगने वाले मेला की जानकारी दी गई। मौके पर सिविल कोर्ट के प्रधान सहायक दीनदयाल पाठक, प्रोसेस सर्वर महेंद्र पासवान, पुजारी पंडित प्रवीण पांडेय, पंडित नीतिश पाठक, कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सुदर्शन तिवारी, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद गुप्ता, रघुनंदन राम, शंभूनाथ सिंह, रमेश तिवारी, शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समिति के सदस्य जयकिशुन राम, पत्रकार राम रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#2
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#3
शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

#4
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play