whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21030029
Loading...


जय मां शेरावाली संघ भगलपुर के सुनील कुमार आठवीं बार बने अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 11:16 AM visibility 413
Share



जय मां शेरावाली संघ भगलपुर के सुनील कुमार आठवीं बार बने अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जय मां शेरावाली संघ भगलपुर के संयोजक दौलत सोनी और संरक्षक संत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। लगातार आठवीं बार सुनील कुमार को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर सुनील कुमार ने संघ परिवार के प्यार और मां शेरावाली के आशीर्वाद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें लगातार आठवीं बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। उन्होंने इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। बैठक में चंदन पासवान, चंदन गुप्ता, महिपाल कुमार और धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता, दीपक गुप्ता और राहुल कुशवाहा को सचिव नियुक्त किया गया।
वहीं, पंकज विश्वकर्मा और उत्तम कुमार मुख्य पुजारी के रूप में चुने गए। संघ परिवार के मुख्य सलाहकार के रूप में मुकेश कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, संजय चौधरी और मोतीचंद प्रसाद को नामित किया गया। बैठक में संघ के संरक्षक और सदस्यों की उपस्थिति में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। सुनील कुमार ने इस बार भी तन, मन और धन से महोत्सव को सफल बनाने का वादा किया और संघ परिवार के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play