whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21027053
Loading...


भाजपा नगर मंडल गढ़वा की बैठक: बूथ स्तर पर मजबूती लाने पर जोर

location_on गढ़वा access_time 09-Sep-24, 11:11 AM visibility 262
Share



भाजपा नगर मंडल गढ़वा की बैठक: बूथ स्तर पर मजबूती लाने पर जोर
बैठक में शामिल भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और बूथ अध्यक्षों की बैठक पुरानी बाजार स्थित रुक्मणी साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी मुन्ना तिवारी और विस्तारक रविंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम के गान से की गई। मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता ने बैठक का संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टिंकू गुप्ता द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बूथ अध्यक्षों से अपने बूथ को सशक्त बनाने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ना है, और इसके लिए बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करना होगा। मंडल प्रभारी मुन्ना तिवारी ने बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम के साथ सुबह-शाम क्षेत्र में घूमकर केंद्र और पूर्व की राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं, साथ ही वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बैठक में मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता, मंत्री सोमनाथ सोनी, लखन गुप्ता, राजू सोनी, संतोष कश्यप, बंधु राम, अमित कुमार, विशाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, मनोज महतो, अमर कुमार, मुन्ना कश्यप, उमेश मेहता, शुभम गुप्ता, आनंद कुमार, सतेंद्र सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#2
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#3
आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

#4
शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play