गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और बूथ अध्यक्षों की बैठक पुरानी बाजार स्थित रुक्मणी साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी मुन्ना तिवारी और विस्तारक रविंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम के गान से की गई। मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता ने बैठक का संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टिंकू गुप्ता द्वारा किया गया।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने बूथ अध्यक्षों से अपने बूथ को सशक्त बनाने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ना है, और इसके लिए बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करना होगा।
मंडल प्रभारी मुन्ना तिवारी ने बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम के साथ सुबह-शाम क्षेत्र में घूमकर केंद्र और पूर्व की राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं, साथ ही वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करें।
बैठक में मंडल महामंत्री राकेश शंकर गुप्ता, मंत्री सोमनाथ सोनी, लखन गुप्ता, राजू सोनी, संतोष कश्यप, बंधु राम, अमित कुमार, विशाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, मनोज महतो, अमर कुमार, मुन्ना कश्यप, उमेश मेहता, शुभम गुप्ता, आनंद कुमार, सतेंद्र सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।