whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

मंत्री ने किया वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण

location_on गढ़वा access_time 08-Sep-24, 06:33 PM visibility 730
Share



मंत्री ने किया वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण
प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



वीर बाबा चौहरमल ने सामंतवादी ताकतों से लोहा लेकर समाज को किया एकजुट : मंत्री मिथिलेश हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है पासवान समाज वीर बाबा चौहरमल में भक्ति और शक्ति का अद्भुत मेल था : बैजनाथ राम गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल के समीप वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, महारानी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। बाबा चौहरमल कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित जुलूस में शामिल होकर मंत्री श्री ठाकुर कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल पहुंचे।
Advertisement
यहां पासवान समाज की ओर से मंत्री श्री ठाकुर, झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम सहित सभी अतिथियों को बड़ा माला पहनाकर, तलवार, पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया। मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल ने सामंतवादी ताकतों से लोहा लेकर समाज को एकजुट किया। उनके आदर्शो पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पासवान समाज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है। इस प्रतिमा अनावरण का सारा श्रेय पूरे पासवान समाज को जाता है। मंत्री ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान राजनेता नहीं बल्कि सामाजिक प्रणेता थे। वे मेरे आदर्श थे। उन्होंने कहा कि गढ़वा तेजी से विकास कर रहा है। हर समाज की पहचान बन रही है।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि 19 वर्षों तक राज्य का दोहन, गरीबों, दिलतों, पिछड़ों का शोषण होता रहा। अब राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को अधिकार मिल रहा है। विशिष्ट तिथि बैजनाथ राम ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पासवान समाज की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया है। पासवान समाज हमेशा मंत्री श्री ठाकुर के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि वीर बाबा चौहरमल में भक्ति और शक्ति का अद्भुत मेल था। इनके पास नैतिकता की भी ताकत थी। मौके पर आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, अंबा, बिहार के पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, गढ़वा के पूर्व डीडीसी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के विशेष सचिव राजेश कुमार राय, सुनील पासवान, रामजी पासवान आदि ने विचार व्यक्त किया।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान, जिप अध्यक्ष शांति देवी, पलामू जिप अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सुमन देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, कविता देवी, सबीता देवी, रामचंद्र्र पासवान, डॉ यासिन अंसारी, सोनल पासवान, रविंद्र पासवान, भरदुल पासवान, सुमेर पासवान, रानी देवी, विरेंद्र पासवान, नरेश पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play