whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

एलआईसी गढ़वा शाखा में बीमा सप्ताह के समापन पर स्कूली बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 08-Sep-24, 06:25 PM visibility 696
Share



एलआईसी गढ़वा शाखा में बीमा सप्ताह के समापन पर स्कूली बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतिभागियों के साथ अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गढ़वा शाखा में "बीमा सप्ताह" के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी—जूनियर ग्रुप (कक्षा 1 से 6) और सीनियर ग्रुप (कक्षा 7 से 10)। प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जज के रूप में नामधारी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. कुंदन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि सहायक जज के रूप में सेकंड आईडीबीआई बैंक के मैनेजर कुंदन कुमार और एलआईसी के अनिल राज ने प्रतियोगिता का संचालन किया। वरीय शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
Advertisement
एसडी दुबे ने एलआईसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अरबिंद सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन बिजय गांगुली द्वारा किया गया, जबकि टाइमर के रूप में नीतेश कुमार और स्कोरकार्ड की देखरेख अभिषेक कुमार ने की। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप, जूनियर ग्रुप में समीक्षा श्री को प्रथम स्थान, सानवी श्री को द्वितीय स्थान, और तानिया पंडित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर ग्रुप में संजना श्री ने प्रथम स्थान, आराध्या किसलय ने द्वितीय स्थान, और सृष्टि पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शशांक चौबे, अभय, अमित, प्रदीप, बिबेक, श्वेता, तृप्ति, अर्पण समेत कई अन्य सदस्यों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play