whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर कला अकादमी स्थापित करने की मांग

location_on गढ़वा access_time 08-Sep-24, 06:15 PM visibility 743
Share



गढ़वा में चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर कला अकादमी स्थापित करने की मांग
सांसद विष्णुदयाल राम को मांग पत्र सौंपती चित्रकार पूरब शौर्य की बहन गुण शौर्य व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा के युवाओं का कला के क्षेत्र में बेहतर करने का सपना होगा पूरा गढ़वा : गढ़वा के युवा चित्रकार पूरब शौर्य के नाम पर जिले में कला अकादमी की स्थापना करने की मांग लोगों ने सांसद विष्णुदयाल राम से की है। पूरब की बहन गुण शौर्य के नेतृत्व में रविवार को गढ़वा के युवाओं ने सांसद को मांगपत्र सौपा तथा इस पर अमल करने की मांग की। सांसद ने गढ़वा में कला अकादमी खोले जाने की आवश्यकता महसूस करते हुए इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। सांसद को मांगपत्र सौंपते हुए युवाओं ने कहा कि चित्रकार पूरब शौर्य उभरते हुए युवा कलाकार थे। इन्होंने अपने हाथों से लगभग पांच सौ लोगों का स्कैच व अन्य पेटिंग बनाया था। वह लोगों की तस्वीर बनाकर उपहार स्वरूप प्रदान करते थे।
Advertisement
वह कला के प्रति समर्पित थे तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था। उनका सपना कला शिक्षक बनना, गढ़वा में कला अकादमी की स्थापना करना था। ताकि गढ़वा के युवा अपने शहर में रहकर चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत कला, नृत्य कला, मडला कला समेत अन्य कला का शिक्षा ग्रहण कर सकें। उनके सपने को हम साकार करना चाहते हैं। ताकि गढ़वा के युवाओ को कला के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़े। गढ़वा में कला अकादमी की स्थापना होने से युवाओं को नई उर्जा मिलेगी तथा वह इस क्षेत्र में गढ़वा का नाम रौशन कर सकेंगे। मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम के अलावा भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, प्रमोद चौबे, चंदन जायसवाल, अलख दुबे, रौशन दुबे, प्रो. संजय केशरी, देव शौर्य, ममता केशरी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play