केतार : सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप की सांगठनिक बैठक सह दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को पंचायत सचिवालय केतार में की गई।
इस दौरान नयी कार्यसमिति की घोषणा की गई। नए पदाधिकारियों, सदस्यों को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम राज सिंह एवं अन्य अधिकारियों, सदस्यों ने सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था के प्रति उत्तर दायित्व एवं गोपनीयता का शपथ दिलवाया।
संस्था के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अनुपम राज सिंह को अध्यक्ष, रवि सिंह, अभिजित सिंह को उपाध्यक्ष, अजीत कुमार, सुर्य प्रकाश सिंह को सचिव, अभिषेक तिवारी उर्फ छोटू तिवारी को कोषाध्यक्ष, पियुष कुमार पाठक को सह कोषाध्यक्ष, राकेश रौशन को पर्यावरण प्रभारी बनाया गया है।
जबकि सदस्यों में विभुति नारायण सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश कुमार गुप्ता, प्रकाश सिंह, कमलेश भोग्ता, रंधीर सिंह, नीलमणि कुमार, रंजीत सिंह, संरक्षक में जितेंद्र कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा भैया, ओम प्रकाश चौबे को शामिल किया गया है।