whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175953 readers visited
Loading...

Advertisement

मनरेगा कर्मियों के कार्य अब अन्य कर्मियों के जिम्मे

location_on गढ़वा access_time 04-Sep-24, 02:01 PM visibility 689
Share



मनरेगा कर्मियों के कार्य अब अन्य कर्मियों के जिम्मे
उपायुक्त शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिले में विभिन्न योजनाओं और दैनिक कार्यों के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। यह कदम मनरेगा कर्मियों और पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के मद्देनजर उठाया गया है, जो क्रमशः 22 जुलाई 2024 और 27 अगस्त 2024 से हड़ताल पर हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि मनरेगा कर्मियों और पंचायत सचिवों के जिम्मे के कार्य अब प्रखंड के अन्य कर्मियों और पदाधिकारियों द्वारा किए जाएंगे, ताकि महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और दैनिक कार्यों का पर्यवेक्षण बाधित न हो। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यों का संपादन प्रखंड स्तर पर पदस्थापित अन्य कर्मियों, जैसे PMAY-G के प्रखंड समन्वयक आदि से कराया जाएगा।
Advertisement
इसके लिए Block Admin के माध्यम से नया Login ID और Password बनाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह- मुख्य कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं या अपने पर्यवेक्षण में इन कार्यों का निष्पादन कराएं। पंचायत स्तर पर मनरेगा, आवास और अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन और भुगतान जनसेवकों को प्रभार देते हुए किया जाएगा। साथ ही, मनरेगा योजनाओं के तीनों चरणों के Geo Tagging का कार्य भी जनसेवकों द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए मनरेगा अंतर्गत निबंधित श्रमिकों को समय पर कार्य उपलब्ध कराया जाए और नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आवास और अन्य योजनाओं का भी समय पर क्रियान्वयन करने के लिए विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play