whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21030978
Loading...


भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश

location_on गढ़वा access_time 02-Sep-24, 06:27 PM visibility 550
Share



भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के निर्देश
बैठक में शामिल भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गढ़वा में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रवासी प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं के संघर्षों को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश लगातार प्रगति कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। सिंह ने झारखंड की वर्तमान झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सोनभद्र के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए हर बूथ स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाने और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को बनाया है और इसे बचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रितम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि जनता झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है और भाजपा कार्यकर्ताओं को हर बूथ जिताना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भाजपा नेता बिपिन बिहारी सिंह, शारदा महेश प्रताप देव, भोला चंद्रवंशी, मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पाण्डेय, ओमप्रकाश केशरी, नरेंद्र पाण्डेय, अलखनाथ पाण्डेय, सुरज गुप्ता, अरविंद तुफानी, विकास स्वदेशी, हरेन्द्र दुबे, राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, राजीव राज तिवारी, उमेन्द्र यादव, मधुलता कुमारी, स्वाति तिर्की, चंदन जायसवाल, रितेश चौबे, कैलाश कश्यप, विनोद जायसवाल, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अनीता गुप्ता, लक्ष्मन राम, उदय कुशवाहा, रामशीष तिवारी, बृजेन्द्र पाठक, नसरुद्दीन अंसारी, अंजलि गुप्ता, कंचन जायसवाल, मुकेश चौबे, टिंकू गुप्ता, मुरारी यादव, विकास तिवारी, उमेश कश्यप, कुमार कनिष्क, धनंजय गौड़, पवन कुमार, परीक्षित तिवारी, बजरंग प्रसाद, लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित जिले भर के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play