गढ़वा : गोविंद हाई स्कूल के मैदान में गढ़वा के सभी मनरेगा कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें सर्व सहमति से पूर्व के गठित कमिटी को भंग कर नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष खलील अंसारी को बनाया गया। जबकि सचिव मेनका कुमारी चुनी गई। इसी प्रकार षाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर व उपाध्यक्ष बिनेश सिंह बनाए गए हैं।
बैठक में पंकज कुमार तिवारी, नासिर जमाल, गुलजार अंसारी, आशिक हुसैन, सच्चितानंद तिवारी, धर्मेंद्र पाठक, लव कुमार पांडेय, नवीन मिश्रा, संजीत कुमार, मनोज कुमार, सुधीर पांडेय, अजय ठाकुर, प्रतिभा कुमारी, मेनका कुमारी, प्रदीप रंजन आदि उपस्थित थे।