गढ़वा : गढ़वा जिले के प्रत्येक मंदिरों में रात्रि 12 बजे भगवान बाल कृष्णका भावपूर्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जिले के श्री बंशीधर मंदिर में इसे लेकर भव्य आयोजन किया गया। वहीं जिला मुख्यालय के बिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में जनमोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।
रंका मोड़ सहित शहर के कई स्थानों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रखंड मुख्यालयों एवं कई गावों में भी किया गया। डंडई प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरो में काफी रौनक देखी गई।
श्रद्धालुओं ने व्रत रख भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की।
पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष रूप तैयारी की गई थी। इस दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण, राधा, शंकर भगवान का भेष धारण कर भगवान का लीला और भजन गाकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।