whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031097
Loading...


विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-24, 10:25 AM visibility 456
Share



विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झामुमो में सभी को मिलता है पूरा मान सम्मान : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा के विभिन्न गावों से 500 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। रविवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के पिपरा पंचायत के गांगी कला गांव के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी, फरठिया पंचायत के सिदेखुर्द तथा पाल टोला नकदरवा में काफी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि आज पूरे जिले में हर गांव से काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। जनता का रूझान इस बात को दर्शाता है कि पूरे राज्य में जनहित का बेहतर कार्य हो रहा है। साथ ही गढ़वा में हो रहे चौतरफा विकास कार्यां से जनता झामुमो की ओर आकर्षित हो रही है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों से मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान कराने की दिशा में पहल करें। मंत्री ने कहा कि झामुमो में सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गांगी कला गांव से बिंदेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, मुनारिक चौधरी, अमरेश चौधरी, मनोज चौधरी, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, कुसमी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, सतमतिया देवी, पारी देवी, सुजंती देवी, अनिता देवी, शांति देवी, पंकज चौधरी, मनु चौधरी, कृष्णा चौधरी, सिदे गांव से सैनुल्लाह अंसारी, मकबूल अंसारी, असगर अली, तबरेज आलम, कलाम अंसारी, शबाना बीबी, हसन अंसारी, औरंगजेब अंसारी, रिजवाना खातुन, अजिदा बीबी सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play