whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21029731
Loading...


पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा जारी, मेराल प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान

location_on गढ़वा access_time 24-Aug-24, 06:14 PM visibility 370
Share



पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा जारी, मेराल प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान
लोगों को संबोधित करते पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह व उपस्थित ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा पिछले 100 दिनों से निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज परिवर्तन यात्रा का आयोजन मेराल प्रखंड के पंचायत ग्राम छापरवार कला, छापरवार खुर्द, खोईरिडीह और तरके में किया गया। इस यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने विभिन्न ग्रामवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो उन्हें उनके दरवाजे पर मिलनी चाहिए थी। उन्होंने मनरेगा की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की आत्मा आज इस स्थिति को देखकर दुखी होगी। उन्होंने कहा कि लाभुकों और आम जनता के पैसे की लूट हो रही है, और इसी कारण परिवर्तन यात्रा आवश्यक है।
श्री सिंह ने वृद्धा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं में हो रही लापरवाही की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई जनता के अधिकारों के लिए है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता को वादों के झूठे सपने दिखाकर असलियत में कुछ नहीं कर रही है। परिवर्तन यात्रा में कई प्रमुख नेता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे, जिनमें अवध किशोर सिंह, सुनील चंद्रवंशी, शिवनाथ चौधरी, पदम सिंह, लक्ष्मण पासवान, और सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर इस यात्रा का समर्थन किया और परिवर्तन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM

#5
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play