whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21033155
Loading...


केंद्रीय सलाहकार को विधानसभा क्षेत्र के सात हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी

location_on मझिआंव access_time 20-Aug-24, 10:40 AM visibility 445
Share



केंद्रीय सलाहकार को विधानसभा क्षेत्र के सात हजार से अधिक बहनों ने बांधी राखी
रामशीष यादव को राखी बांधती बहनें


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत के विवाह मंडप भवन में रक्षाबंधन के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय सलाहकार सह बिश्रामपुर के भाजपा युवा नेता रामशीष यादव को सात हजार से अधिक बहनों ने राखी बांधी। सबसे ज्यादा राखी बंधवाने का यह नया विश्व रिकार्ड माना जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले यह रिकार्ड बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर के नाम था। उन्हें वर्ष 2023 में 6500 राखी बांधी गई थी। हालांकि अब यह रिकार्ड टूट चुका है और नया रिकार्ड सात हजार राखियों के साथ रामशीष यादव के नाम हो गया है। बताते चलें कि सोमवार की सुबह से ही मंझिआंव स्थित नगर पंचायत के विवाह मंडप में रक्षाबंधन कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भीड़ लग गई थी। बिश्रामपुर विधानसभा के 367 बूथ से महिलाएं अपने भाई रामाशीष यादव को राखी बांधने पहुंची थीं।
प्रत्येक बूथ से 20 महिलाओं ने राखी बांधी है। इस हिसाब से 7,340 राखी सिर्फ बूथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बांधी है। यह झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा रक्षाबंधन हुआ है। जो ऐतेहासिक है। जबकि 20 महिलाओं का टारगेट रखा गया था लेकिन इससे भी अधिक संख्या में महिला पहुंची हुई थी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय की बहनों ने भी राखी बांधी। उन्होंने कहा कि जात धर्म कुछ नहीं होता यह भाई और बहन का प्रेम है। उसे नाते हम सब अपने रामाशीष भैया को राखी बांधी हूं। ~बहनों ने चुनाव जिताने का लिया संकल्प : सात हजार से अधिक बहनों ने रामाशीष यादव के कलाई में राखी बांध कर उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संयुक्त रूप से महिलाओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपने भाई रामाशीष यादव पर भरोसा है, जो उनकी रक्षा के साथ उनके बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने की क्षमता रखता है।
इसलिए इस बार उन्हें ही अपना विधायक बनायेंगी ताकि महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा एवं नारी शक्ति का नया उदय हो सके। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी नहीं भी बनाया तो सभी महिलाएं मिलकर रामाशीष भईया से आग्रह करके उन्हें चुनाव लड़ा कर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी। राखी बंधवाने के दौरान रामाशीष यादव भावुक हो गए। बहनों द्वारा मिले प्रगाड़ प्रेम से अभिभूत होकर उनकी अश्रु धारा फुट पड़ी। उन्होंने सभी बहनों को उपहार देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं अंतिम सांस तक सभी बहनों की रक्षा करने का प्रण लिया। साथ ही कहा कि जितनी भी बहनों ने उनपर भरोसा किया है वह उनका भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे। आखिरी सांस तक सभी बहनों की रक्षा करेंगे।
रामाशीष यादव ने महिला सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि देश में महिला सुरक्षा की स्थिति दयनीय है। हर रोज महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अपनी बहनों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाऊँगा और यदि विधानसभा पहुंचा तो सरकार को महिला अपराध के खिलाफ कठोर कानून बनाने को मजबूर कर दूंगा। मौके पर मुख्य रूप से कुसुम देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, किरण देवी, शोभा देवी, गीता देवी, ममता देवी, किस्मतीया देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, देवंती देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, शोभा देवी, ललिता देवी, ज्ञानती देवी, किरण देवी, अंजू देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थी।




Trending News

#1
अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

#2
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#3
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#4
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#5
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM


Latest News

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play