गढ़वा : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में पूर्व नपं अध्यक्ष पिंकी केशरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान देश भक्तों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कई मनमोहक देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिका सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
मौके पर पूर्व नपं अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल की।
स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय उत्सव के साथ साथ संस्मरण दिवस भी है, जो देश के कई लोगों द्वारा अपनी शहादत देकर इस देश को आजाद किया है।
हम आज उन शहीदों और उनके परिवार जनों को नमन करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी भारत के नागरिक के कंधों पर है। मंच का संचालन नवम वर्ग के छात्र कृष्णा, संध्या, शीशांक ने किया किया।
मौके पर उप प्राचार्य बसंत ठाकुर, नीरा शर्मा, रिजवाना, सुनीता, सरिता दुबे, शिवानी, वीरेंद्र शाह, संतोष प्रसाद, अभिषेक पांडेय आदि उपस्थित थे।