whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031219
Loading...


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप का मंत्री मिथलेश ठाकुर पर प्रहार: गढ़देवी मंदिर की गरिमा को गिराने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-24, 06:50 PM visibility 932
Share



भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप का मंत्री मिथलेश ठाकुर पर प्रहार: गढ़देवी मंदिर की गरिमा को गिराने का आरोप
प्रेस वार्ता में जानकारी देते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने मंत्री मिथलेश ठाकुर पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गढ़देवी मंदिर की गरिमा को गिराने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वार के निर्माण के नाम पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अपने माता-पिता का नाम स्थापित करवा दिया है, जो मां गढ़देवी और सनातन धर्म का अपमान है। उमेश कश्यप ने कहा कि गढ़वा की जनता ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़देवी मोड़ पर हुए कार्यक्रम को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री केवल विकास के नाम पर बोर्ड लगाने में लगे हुए हैं, जबकि गढ़देवी मंदिर का निर्माण गढ़ के राजा ने कराया था, जिन्होंने अपना नाम तक नहीं लिखा।
कश्यप ने कहा कि मंत्री ने गढ़वा की जनता के आस्था के प्रतीक मां गढ़देवी मंदिर को राजनीतिक मंच बनाकर अपमानित किया है। इसके खिलाफ लोगों में गहरा आक्रोश है और यही कारण है कि श्रद्धालुओं ने मंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने मंत्री के कार्यक्रम को नकार कर अपना पहला विरोध दर्ज कराया है और अगला कदम सत्ता से उखाड़ फेंकने का होगा। इस मौके पर नगर मंडल संयोजक दीपक तिवारी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविन्द्र जायसवाल, एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र राम, नगर मंडल उपाध्यक्ष बंधु राम, शुभम गुप्ता सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play