whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031066
Loading...


झारखण्ड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल को झारोटेफ गढ़वा का नैतिक समर्थन, प्रमुख मांगों के प्रति जताई समानुभूति

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-24, 05:33 PM visibility 559
Share



झारखण्ड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल को झारोटेफ गढ़वा का नैतिक समर्थन, प्रमुख मांगों के प्रति जताई समानुभूति
धरना स्थल पर झारोटेफ ज़िला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार अपना नैतिक समर्थन देते हुए


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झारोटेफ ज़िला इकाई गढ़वा ने अपने जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे अनुसचिवीय कर्मचारियों का नैतिक समर्थन किया गढ़वा : झारखण्ड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की नौ सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को गढ़वा जिले में हड़ताल पर बैठे अनुसचिवीय कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचकर झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने नैतिक समर्थन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है और यह संगठन सदैव राज्य के सभी विभागीय हितों के प्रति तत्पर रहा है। उन्होंने बताया कि झारोटेफ के वर्तमान आंदोलन में भी इन कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के सहयोग से उनकी प्रमुख मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सुशील कुमार ने अनुसचिवीय कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये कर्मचारी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी नौ सूत्री मांगों के प्रति झारोटेफ संगठन पूरी समानुभूति रखता है। इस अवसर पर गढ़वा जिले से प्रांतीय संयुक्त सचिव त्रिगुण स्वामी पाण्डे, प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर कौशिक, नितेश कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार सहित कई अन्य अनुसचिवीय कर्मचारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#4
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play