whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21031518
Loading...


जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने आयोजित की शोक सभा, मनोज केशरी की माता के निधन पर व्यक्त की संवेदना

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-24, 01:22 PM visibility 577
Share



जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने आयोजित की शोक सभा, मनोज केशरी की माता के निधन पर व्यक्त की संवेदना
शोक व्यक्त करते जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा ग्रुप के पूर्व प्रशासनिक निदेशक मनोज केशरी (सन रेडियो) की माता इन्द्रावती देवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा जायन्ट्स वेलफेयर फ़ेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी के प्रतिष्ठान (अवध इलेक्ट्रॉनिक) में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने की। सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने इन्द्रावती देवी के शांत स्वभाव, मृदुभाषिता, और कुशल गृहिणी के रूप में उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। सभी सदस्यों ने इन्द्रावती देवी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा के पश्चात, जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, दीपक केशरी, मनदीप प्रसाद, रविन्द्र केशरी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#2
15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

#3
भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी, रंका में सभा स्थल का निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 20-Sep-24, 06:23 PM

#4
इनकम टैक्स ऑफिसर की आने की सूचना पर व्यवसाईयों में मचा हड़कंप

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:18 AM

#5
मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:21 AM


Latest News

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

शॉर्ट सर्किट की समस्या से बिजली बाधित

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 10:51 AM

आईटी रेड के डर से बंद हुए प्रतिष्ठान

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 10:48 AM

ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने लगवाया ट्रांसफार्मर

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:43 AM

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:41 AM

ओपन राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के 13 किक बॉक्सर होंगे शामिल, मंत्री ने दी शुभकामना

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 10:36 AM

कांडी में सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:31 AM

कस्तूरबा की दो छात्राओं की स्वास्थ्य खराब

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 10:27 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play