गढ़वा : पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के बसस्टैंड स्थित प्रखंड कार्यालय में सोमवार को दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के सभी 9 पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की गई।
इस मौके पर हासनदाग के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी को दक्षिणी मंडल अध्यक्ष और कुर्बान अंसारी को सचिव नियुक्त किया गया, जबकि पिंकी कुमारी को महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक विभिन्न पंचायतों से पहुंचे और अपने नेता गिरिनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके पक्ष में नारे लगाते हुए, समर्थकों ने अपने जोश का प्रदर्शन किया।
गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों के दौरान बढ़े भ्रष्टाचार और लूट-खसोट की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान विधायक सह मंत्री ने भोली-भाली जनता को धोखा देकर अपने स्वार्थ सिद्ध किए हैं। जल, जंगल, जमीन और बालू जैसे प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया गया है, जिससे आम जनता को नुकसान हुआ है।
उन्होंने यह भी बताया कि बालू की कालाबाजारी के कारण घर बनाने के लिए लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है। विगत तीन-चार माह से वृद्धा पेंशन भी बंद है, जिससे लाभार्थी परेशान हैं। नई मईया सम्मान योजना को उन्होंने छलावा करार दिया और कहा कि इस योजना में भी भ्रष्टाचार हावी है।
गिरिनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि वे संगठित होकर चुनाव लड़ें और इस शासन व्यवस्था को बदलने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश गुप्ता, अवध किशोर सिंह, सुरेश केसरी, लाल बिहारी चौधरी, बाबुल सिंह, मकसूद अंसारी, अमित सिंह, महेंद्र रवि, ललनी यादव, हरिवंश राम, फूलमानी देवी, अंबिका चौधरी, उमेश प्रजापति, प्रदीप साह, संजय चौधरी, पूनम देवी, आरती कुमारी, नजमून बीवी, रशीदा बीवी, गोपाल चौबे, बिंदेश्वर चौधरी, चतुर्गुण राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।