whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू

location_on गढ़वा access_time 05-Aug-24, 12:25 PM visibility 719
Share



अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू
आमरण अनशन स्थल पर मौजूद शिक्षक गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश ने अपने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आज से मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया है। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षक एक साथ धरने पर बैठे हैं और उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, वे अपना आमरण अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इसी कड़ी में आज गढ़वा जिले से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बंशीधर नगर प्रखंड अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रसाद भी उन लोगों में शामिल हैं जो संघ के आह्वान पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। श्री अखिलेश प्रसाद ने शिक्षकों से भारी संख्या में रांची पहुंचकर समर्थन करने की अपील की है। अनशनकारी साथियों को सहयोग करने के लिए उनके साथ रांची गये संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने गढ़वा जिले के शिक्षकों को 6 अगस्त 2024 को भारी तादाद में रांची पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है।
Advertisement
नेता द्वय ने कहा कि हमारी पहली मांग शिक्षक संवर्ग के लिए एमएसीपी लागू कराना है, जिसमें सभी शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ सरल तरीके से मिल सके। दूसरी मांग उत्क्रमित वेतनमान की है, जिसे सचिवालय कर्मियों को दे दिया गया लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को उससे अलग कर दिया गया। तीसरी मांग एक बारीय सुविधा के तहत शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण की है। संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों को आंदोलन से जुड़ने एवं उन्हें सशक्त बनाने में सहयोग का अनुरोध किया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play