whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

नव पदस्थापित डीईओ और डीएसई का झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा द्वारा भव्य स्वागत

location_on गढ़वा access_time 03-Aug-24, 05:19 PM visibility 699
Share



नव पदस्थापित डीईओ और डीएसई का झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा द्वारा भव्य स्वागत
डीईओ और डीएसई का स्वागत करते शिक्षक संघ के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



▪️शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संघ मिलकर जिले के शैक्षणिक माहौल में सुधार लाएंगे: कैसर रजा ▪️यदि आप द्वय पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षालय के क्षेत्र में नवाचारी कदम उठायेंगे तो जिले में अपेक्षित परिणाम देखने को मिलेंगे: सुशील कुमार गढ़वा :झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ज़िला इकाई गढ़वा के जिलासचिव नागेंद्र चौधरी और जिला कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में जिले के नव पदस्थापित डीईओ कैसर रजा और डीएसई अनुराग मिंज का डीईओ कार्यालय में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में जिले के दोनों नव पदस्थापित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जिलासचिव नागेंद्र चौधरी ने डीईओ गढ़वा को और जिला कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी ने डीएसई गढ़वा को एक-एक पौधा भेंट किया।
Advertisement
समारोह का प्रारंभ स्वागत गीत से हुआ, जिसे उच्च विद्यालय पेशका के प्राचार्य नेयाजुद्दीन अंसारी ने गाया। इसके बाद, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले को दो ऊर्जावान, कर्मठ और शिक्षा प्रेमी पदाधिकारी मिले हैं, जो हम शिक्षकों के लिए सौभाग्य की बात है। डीईओ कैसर रजा इस जिले के भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हैं। हम शिक्षकों को इनसे काफी अपेक्षाएं हैं और हमें उम्मीद है कि ये पदाधिकारी जिले में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षालय के क्षेत्र में नवाचारी कदम उठाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने अपने संबोधन में कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से काफी आह्लादित हैं कि उन्हें पूर्व परिचित जिले में डीईओ के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
Advertisement
उनका पूरा प्रयास रहेगा कि शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ दोनों मिलकर सहयोगात्मक तरीके से जिले के शैक्षणिक माहौल में अपेक्षित नवाचारी सुधार ला सकें। जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। समारोह के अंत में, जिलासचिव नागेंद्र चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि सभी प्रबुद्ध शिक्षक इस प्रतिकूल मौसम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए, वह काबिले तारीफ है। साथ ही उन्होंने द्वय पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि यदि इस जिले में रूट लेवल से कार्य किया जाए, तो अपेक्षाकृत शैक्षणिक माहौल में उत्तरोत्तर सुधार हो सकेगा।
Advertisement
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शिक्षक आदित्य प्रसाद गुप्ता, समीर राज, रिंकू कुमार, आफताब आलम, असरअली अंसारी, नौशाद अहमद, मंसूर आलम, संजय कुमार मेहता, पंकज कुमार, सौरभ कुमार, शिल्पी कुमारी, अंजली कुमारी, डौली कुमारी, राजाराम पासवान, अशेष कीर्ति, कमलेश कुमार, इमरान अहमद, सत्येंद्र राम, राजीव कुमार पाठक, राजकुमार चंद्रा, सागिर अहमद, विनय कुमार, प्रवीण राम, बबन दास, दिनेश यादव, सुधीर रजक, शिव कुमार, लव कुमार दूबे सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play