भवनाथपुर : भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने कहा है कि प्रखंड के सभी गावों में काफी संख्या में गृह विहीन योग्य लाभुक अबुआ आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। वंचित व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत के आलोक में जिपस श्रीमती शर्मा ने डीसी शेखर जमुआर एवं डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए सभी गृह विहिन, मजदूर, विधवा, दिव्यांग आदि योग्य लाभुकों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिपस ने बतायी कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान भवनाथपुर के विभिन्न गावों से अबुआ आवास योजना से वंचित लाभुकों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों के आवेदन पर बीडीओ ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
Advertisement
अबुआ आवास योजना से नाम हटाए गए लाभुकों ने बताया कि बीडीओ साहब एसडीओ मिलकर अपनी बात रखने को कहते हैं। रंजनी ने बतायी कि वे एसडीओ से मिलकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करायेंगी।
श्रीमती शर्मा ने बतायी कि उन्होंने डीडीसी को आवेदन देकर गृह विहिन भवनाथपुर निवासी नीतू सिंह पटेल, धर्मशिला देवी, शीला देवी, उषा देवी आदि को प्राथमिकता के आधार पर अबुआ आवास योजना उपलब्ध कराने की अनुशंसा की थी। इन लोगों को अभी तक आवास उपलब्ध नहीं हो सका है। उषा देवी लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते परेशान है। बीडीओ हमेशा एक ही बात बोलते हैं कि एसडीओ के पास ही आवेदन दीजिए वहीं से आवास मिलेगा।