गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी की अगुवाई में प्रखण्ड कांडी के सभागार में प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NMOPS/झारोटेफ के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ राज्य के लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में वर्णित सभी ग्यारह मांगो को भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी।
Advertisement
बशर्ते कि आप सभी शिक्षक ,कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन के साथ पूरी ताकत से खड़े रहें। लोहा गरम है, बस एकता रूपी हथौड़ा मारने की देरी है। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जायेगा।
Advertisement
वर्तमान समय में सभी प्रखंडों में निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
Advertisement
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
झारोटेफ गढ़वा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में आगामी माह 11अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में और 01सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित शिक्षकों से अपील किया कि आप सभी अपने अपने घरों में या विद्यालयों में पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अवश्य लगाएं।
Advertisement
साथ ही उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
खरौंधा उच्च विद्यालय के प्राचार्य सलमान राईन ने प्रखण्ड के समस्त विद्यालयो के सभी शिक्षक साथियों से सादर अनुरोध किया कि हम सभी शिक्षकवृंद झारोटेफ के साथ रहें और प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता अधिकाधिक प्रदर्शित करें। साथ ही साथ यह भी कहा कि समय कम है। हमें सभी कर्मचारी के साथ सम्पर्क करना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा। सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी।
शिक्षक शैलेश कुमार एवम् राजस्व पर्यवेक्षक दीपक कुमार यादव आदि ने एक स्वर में NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है।
Advertisement
हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई कांडी के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक मो० सलमान राईन, रौशनदीप टोप्पो, रंजीत कुमार, शैलेश कुमार, बसन्त कुमार, रामानंद प्रसाद, रवींद्र रजक, जगन्नाथ पण्डित, राजस्व पर्यवेक्षक दीपक कुमार यादव, गणेश सिंह चौधरी, वसीम अख्तर आदि उपस्थित थे।