whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम: वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 13-Jul-24, 05:18 PM visibility 720
Share



जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम: वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केसरी और छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर की गई। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वायु, जल, भूमि या पारिस्थितिकी तंत्र की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने का अभ्यास है। हाल के दशकों में पर्यावरण पर मानवीय दबाव तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण पर्यावरण संरक्षण एक व्यापक मुद्दा बन गया है। वृक्षारोपण ग्लोबल वार्मिंग, मृदा अपरदन आदि को कम करके हमारे पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करता है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पर्यावरण में जितना महत्व मनुष्यों का है, उतना ही अन्य जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का भी है। प्राणवायु ऑक्सीजन हमें इन वनस्पतियों के कारण ही मिलती है। वैज्ञानिक गतिविधियों और विकास के दौर में बढ़ते हुए औद्योगीकरण और शहरीकरण के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई है। बढ़ती जनसंख्या और मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। ओजोन परत का क्षरण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वनों की कटाई ही पर्यावरण असंतुलन का सबसे बड़ा कारण है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसंत ठाकुर, शिक्षक वीरेंद्र साह, मुकेश भारती, अभिषेक पांडेय, नीरज शर्मा, रिजवाना शाहीन, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।
Advertisement
इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता, जागरूकता अभियान, स्लोगन और काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान निशा केसरी (क्लास 6), द्वितीय स्थान हिमांशु कुमार (क्लास 5), और तृतीय स्थान अनुष्का कुमारी (क्लास 5) ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्मृति भाग्यश्री (क्लास 9), द्वितीय स्थान रीति शर्मा (क्लास 9) और अमृतेश राज (क्लास 10), तथा आर्या पांडेय (क्लास 10) ने प्राप्त किया। स्पेशल अवार्ड आदित्य प्रकाश (क्लास 10) को प्रदान किया गया। सभा के अंत में सभी शिक्षकों को एक-एक पौधा प्रदान किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play