whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28175202 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

निपुण समागम के तहत जिला स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-24, 06:39 PM visibility 714
Share



निपुण समागम के तहत जिला स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन
दीप प्रज्वलित कर टीएलएम मेला का उद्धघाटन करते उपायुक्त गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



● टीएलएम देखें, सीखें और अपने-अपने विद्यालयों में लागू करें- उपायुक्त ● गढ़वा के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं- उपायुक्त ●केजीभीबी/जेभीएभी की टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित गढ़वा : झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तत्वाधान में निपुण समागम के तहत जिला स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन टाउन हॉल गढ़वा में किया गया। उक्त मेला का शुभारंभ आयोजन के विशिष्ट अतिथि उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर एवं मंचासीन जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा व अन्य ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला स्तरीय टीएलएम मेला के तहत् प्रखण्डवार स्टॉल आवंटित था, जिसमें जिला स्तरीय कार्यशाला हेतु नामित शिक्षकों द्वारा बनाये गए टीएलएम के साथ-साथ सभी प्रखण्डों में एफएलएन को लेकर किये जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
Advertisement
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले प्रखण्ड का चयन गठित समिति द्वारा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। मेला स्थल पर जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों, डायट फेकेल्टी, बीआरपी, सीआरपी की भी उपस्थिति रही। साथ ही मेला में नजदीकी (शहरी) क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षकों की उपस्थिति की रही। उक्त टीएलएम मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों में पढ़ने की क्षमता विकसित करना है। टीएलएम के प्रयोग से कम समय में बच्चों को अक्षरों एवं अंको की बेहतर पहचान व अध्ययन में बेहतर क्षमता विकसित करना है। टीएलएम के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की भी उपस्थित रही जिसमें कहा गया कि टीएलएम देखें और सिखें तथा अपने विद्यालय में भी लागू करें जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य हो सके।
Advertisement
जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में प्रखंडवार अपने-अपने टीएलएम के साथ स्टॉल लगाए गयें थें, जिसका निरीक्षण उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा बारी-बारी करके किया गया तथा इसके लिए संबंधित शिक्षकों एवं मास्टर ट्रेनरों की प्रशंसा की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम उत्साहवर्धक है। सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। हम सभी को सीखने की प्रवृत्ति रखनी चाहिए। शिक्षकों को अपने आप को अब अपग्रेड करने की आवश्यकता है। यदि हमारी बेसिक शिक्षा सही रही तो बच्चे भी सही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। अपने-अपने स्कूलों में टीएलएम की मदद से बच्चों को शिक्षा दें। गढ़वा के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी)/झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) के टॉपर छात्राओं को, जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, को सम्मानित किया गया।
Advertisement
साथ ही संबंधित वार्डन को भी सम्मानित करने का कार्य किया गया। केजीबीवी कांडी की छात्रा किरण कुमारी को मैट्रिक में 91% अंक लाने हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि कल्पना कुमारी को 87.4% अंक लाने हेतु द्वितीय एवं निर्मला कुमारी को 86.8% अंक लाने पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार केजीबीवी गढ़वा की इंटर (विज्ञान) की छात्राओं में प्रियंका कुमारी को 74.20% अंक लाने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। रूपा कुमारी को 73.20% लाने पर द्वितीय पुरस्कार तथा साक्षी कुमारी को 73% अंक लाने पर तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि इंटर (कला) के छात्र बेबी कुमारी को 82.60% के लिए प्रथम पुरस्कार, चंदा कुमारी को 77.40% लाने पर द्वितीय एवं प्रविता कुमारी तथा सृष्टि कुमारी को 77.40% लाने हेतु तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Advertisement
उक्त मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांडी, रमना, मेराल एवं गढ़वा के वार्डन को भी अच्छे शिक्षण सुविधा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। इस टीएलएम मेला के आयोजन में बताया गया कि गढ़वा जिले से लगभग 100 शिक्षकों को राज्य स्तरीय टीएलएम मेला कार्यक्रम भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जिससे गढ़वा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा हेतु लाभ मिलें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play