गढ़वा : रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास आज अग्रवाल परिवार ने अपनी परंपरा के तहत 200 लोगों के बीच जरूरतमंदों के लिए भोजन का वितरण किया। यह परंपरा अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 40वें सप्ताह में आयोजित किया गया है।
इस मौके पर अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने नारायण सेवा में नर सेवा का महत्व प्रस्तुत किया और सभी को प्रसाद रूपी भोजन प्रदान किया।
इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।