गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन शिक्षण संस्थान विकास भारती गढ़वा के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय, वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद आलोक रंजन ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान अलखनाथ पांडेय ने प्रशिक्षार्थियों के बीच ट्रेंनिंग माड्यूल, राइटिंग पैड एवं प्रशिक्षण सामग्री का वितरण किया। श्री पांडेय ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली ऐसी सरकार है जिसके योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
Advertisement
आपके प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के कई रास्ते खुलेंगे, जिससे आपका व्यक्तिगत एवं समाज का विकास होगा।
संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने योग एवं योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन पाल ने योग कराकर योग के फायदों को बारीकियों से बताया। मौके पर वार्ड सदस्य आलोक रंजन ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश पाठक ने की।
मौके पर चिंता देवी, संगीता कुमारी, रूपेश कुमार, मिथिलेश कुमार, कृष्ण कुमार ठाकुर, बबलू कुमार सिंह सहित काफी संख्या में प्रशि़क्षणार्थी उपस्थित थे।