whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

उड़ीसा के लुटेरों का गैंग गढ़वा में पकड़ा गया, आभूषण व्यवसायी की दिलेरी से लूट का प्रयास विफल

location_on मझिआंव access_time 22-Jun-24, 06:18 PM visibility 692
Share



उड़ीसा के लुटेरों का गैंग गढ़वा में पकड़ा गया, आभूषण व्यवसायी की दिलेरी से लूट का प्रयास विफल
हॉस्पिटल में इलाजरत पकड़े गए तीनों लुटेरे


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव में आभूषण व्यवसायी को लूटने के प्रयास में विफल रहे अंतरप्रांतीय लुटेरों के पांच में से तीन सदस्य खजूरी गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने इन लुटेरों की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों लुटेरों की पहचान कर ली है; ये सभी उड़ीसा के रहने वाले और इंटरस्टेट गैंग के सदस्य हैं। गिरोह का काम दिन में रेकी कर रात में लूटपाट करना था। पुलिस पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े बड़े रैकेट और अन्य लूट कांडों का पर्दाफाश होगा। शुक्रवार शाम को मझिआंव कला गांव निवासी राम प्रवेश सोनी और उनके पुत्र राहुल कुमार सोनी अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
Advertisement
इसी दौरान पांच लुटेरों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर लूटने का प्रयास किया। व्यवसायी की दिलेरी और हो-हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिससे लुटेरे गढ़वा की ओर भागने लगे। खजूरी गांव में ग्रामीणों ने इनकी मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की। एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे भागने में सफल रहे, जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पकड़े गए लुटेरों की पहचान उड़ीसा के जाजपुर थाना क्षेत्र के कोरय निवासी शंकर माईकल के पुत्र माईकल कन्हैया (25), सीनू दास के पुत्र दिलीप दास (25), और पुरबो कोटे निवासी मारिक दास के पुत्र राजेश दास (25) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि राहुल कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, केस कांड संख्या 55/24 धारा: 393, 398 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement
तीनों घायल लुटेरों को पुलिस निगरानी में सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play