गढ़वा : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने गढ़वा सदर थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी बृज कुमार को भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कश्यप ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि चिनियां रोड में हैलीपैड बिरसा मुंडा पार्क से चिनियां मोड़ तक शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए। कुछ मनचले युवाओं द्वारा स्पीड बाइक चलाने और अन्य शरारतें करने से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
मौके पर वीरेंद्र सिंह, बंधु राम, विशाल गुप्ता और महेंद्र कश्यप भी उपस्थित थे।