रंका : अनुमंडल मुख्यालय के राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में उन्नति का पहिया योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 -24 में सरकारी विद्यालयों के कक्षा 8 में अध्यनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, सोनदाग पंचायत के मुखिया रीमा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी सहित कई गणमान्यों ने साइकिल का वितरण किया।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चे कोसों दूर से विद्यालय में अध्ययन करने के लिए आते हैं, ऐसी स्थिति में दूरी के देखते हुए बहुत सारे छात्र विद्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं।
इनके सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर रही है ।ताकि बच्चों के पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर सोनदाग पंचायत के मुखिया रीमा देवी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बच्चों को साइकिल का पैसा उनके खाते में जाता था जिसके कारण बच्चों के माता-पिता बच्चों को साइकिल खरीद नहीं पाते थे और पैसे का उपयोग सही ढंग से नहीं हो पाता था। ऐसी स्थिति में छात्राएं साधन के अभाव में विद्यालय तक नहीं आ पाती थी। वह अब आसानी से विद्यालय तक पहुंच सकेंगे।
मौके पर संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रसाद एवं नवीन कुमार तिवारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।