गढ़वा : छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी गोला भईया का पुत्र महेश भुइया मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया की वह अपने घर से रंका की ओर आ रहा था। इस बीच कुतुआ मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।