whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-24, 06:46 PM visibility 684
Share



21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बैठक में मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल के मैदान में आयोजित करने का लिया गया निर्णय गढ़वा : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अशोक कुमार ने सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी देते हुए इसे बड़े स्तर पर गढ़वा जिला में मनाने की जानकारी दिया, उन्होंने बताया कि जिला स्तर से लेकर सभी प्रखंड/पंचायत स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योगा दिवस मनाने को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल के मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उस कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई समेत अन्य तैयारियों को लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने योग दिवस के मौके पर आने वाले लोगों को डिहाइड्रेशन जैसी समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, सरकारी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, स्कूली बच्चों समेत अन्य गणमान्य को आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अशोक कुमार, निदेशक डीआरडीए रविश कुमार राज समेत उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला आयुष चिकित्सक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play