whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

हर घर नल जल योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा पानी

location_on भवनाथपुर access_time 19-Jun-24, 06:32 PM visibility 753
Share



 हर घर नल जल योजना में गड़बड़ी, ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा पानी
जलमीनार के पास खड़े ग्रामीण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत बनसानी पंचायत के जिरहुल्ला टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी एवं अनियमितता बरती गई है। उक्त योजना के संवेदक द्वारा तो बोरिंग कर जलमिनार तो खड़ा कर दिया गया है, लेकिन टोला के किसी घर में पाईप लाईन नही बिछाया गया है, जिस कारण उस टोले के लोगो के घरों में इस तपिश भरी प्रचंड गर्मी में जल की एक बूंद भी नसीब नही हो पा रही है। आलम यह है, कि योजना के ठेकेदार द्वारा भोले-भाले लोगों से उनके घरों में नल जल पहुंच जाने से संबंधित कागजात लेकर घरों में बिना कनेक्शन किए ही सरकारी राशि का दुरुपयोग कर लिया गया है। जिससे उक्त योजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ते नजर आ रही है।
Advertisement
क्या कहना है, ग्रामीणों का नल जल योजना में संवेदक द्वारा की गई भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत के मुखिया पति राजेश्वर पासवान, उपमुखिया अवधेश यादव, ग्रामीण नीरज मेहता, आनंद मेहता, अजय मेहता, धर्मेंद्र ठाकुर, नीतीश, रविंद्र वैद्य, प्रणय मेहता, अखिलेश मेहता, राजकुमार ठाकुर, रामजन्म मेहता, जगत मेहता, मनोज मेहता, विशेश्वर यादव, अजीत यादव, सुरेश प्रजापति, रामकुमार मेहता, शिवनंदन मेहता, सूर्यदेव ठाकुर, विनय प्रजापति, धनंजय मेहता आदि ने बताया कि जिरहुल्ला में नल जल योजना के तहत पांच जलमीनार लगा हुआ है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सिर्फ जलमिनार खड़ा कर टोला के घरों में पाईप लाईन द्वारा बिना कनेक्शन किए ही छोड़ दिया गया है। कहा कि उक्त टोला में 100 घरों पर पांच सौ आबादी के लिए पांच जल मीनार शुरू होने से पहले ही ठेकेदार के काली करतूत के चलते महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ते नजर आ रही है।
Advertisement
ग्रामीणों की माने तो जलमिनार के लिए किया गया बोर भी मानक के अनुरूप नहीं कर कहीं 120 फीट तो कहीं 150 फीट ही कर उसमे सोलर जलमिनार फीट कर दिया गया है। कहा कि जब संवेदक से कहा गया कि घरों में पाईप लाईन बिछाया ही नही गया है, तो घरों में पानी कैसे पहुंचेगा, इस पर संवेदक द्वारा बोला गया कि मुझे जितना कार्य मिला था, वह पूर्ण हो गया है, अब आप लोग अपने स्तर से पानी लाने की व्यवस्था कर लीजिए। इस संबंध में पंचायत के मुखिया लाईची देवी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना में संवेदक एवं पीएचडी विभाग की जेई द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया है। कहा कि ऐसे ही सरकारी राशि को लूटने नही देंगे। उन्होंने नल जल योजना में संवेदक द्वारा बरती गई, भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत गढ़वा उपायुक्त एवं संबंधित विभाग से करने की बात कही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play