whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी

location_on गढ़वा access_time 18-Jun-24, 07:58 PM visibility 731
Share



आजसू पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को आजसू पार्टी गढ़वा जिला समिति की एक बैठक नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाकर कार्य करना होगा, तभी राजनीति में बेहतर कर सकते हैं। पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। इसके लिए प्रखंड प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथि इम्तियाज अहमद नजमी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं गढ़वा जिला के सह प्रभारी, ने कहा कि सभी पदाधिकारी चुनावी मूड में तैयार हो जाएं, क्योंकि विधानसभा की बिगुल कभी भी बज सकती है। पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाना है और अधिक युवाओं को एकजुट करना है।
Advertisement
सभी प्रखंड अध्यक्ष और सचिव स्थानीय जन मुद्दों के साथ आंदोलन करें और प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करें, ताकि स्थानीय स्तर पर आजसू और अन्य दलों में अंतर मालूम हो सके। चंपा देवी ने बताया कि 22 जून को गढ़वा और भवनाथपुर में आजसू पार्टी अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। 22 जून को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 पेड़ लगाए जाएंगे। 19 जून 2024 से ओबरा ग्राम से चूल्हा प्रमुख बनाने के कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 5000 चूल्हा प्रमुख और 400 ग्राम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और जिला के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अगले माह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सभी चूल्हा प्रमुख और ग्राम प्रभारियों को शपथ ग्रहण कराने गढ़वा आएंगे।
Advertisement
बैठक में केंद्रीय सचिव श्रीमती चंपा देवी, पंकज तिवारी, डॉ. अफजल अंसारी, रवींद्रनाथ शर्मा, दशरथ चौधरी, संतोष केसरी, इसतेयाक रजा, राजू प्रसाद, रवींद्रनाथ ठाकुर, रीता देवी, माया देवी, कलावती देवी, रंभा देवी, पूजा शर्मा, विजय ठाकुर, मुकेश कुमार गुप्ता, इंदल बैठा, लाल मोहम्मद अंसारी, दीनदयाल पासवान, विकास कुमार, जय नंद कुमार, लखन शर्मा, काम चौधरी, विष्णु कुमार, आबिद अंसारी, कृष्णानंद राम, धनंजय पासवान, जाहिर राम, रवि शंकर यादव और संजीव कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play