whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजपा व राजद छोड़कर 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 18-Jun-24, 05:46 PM visibility 671
Share



भाजपा व राजद छोड़कर 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पूरी तरह से बदल चुकी है गढ़वा की तस्वीर : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के बेलचंपा पंचायत अंतर्गत नावाडीह भुइयां टोली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एवं राजद छोड़कर 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने तन मन से पार्टी की सेवा करने तथा पार्टी की नीति और सिद्धांतों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कमालु खान के नेतृत्व में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से आनंद सिंह, डॉ असलम अंसारी, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, झोटन भुईयां, जिनोद अंसारी, अनुग्रह सिंह, नरेश राम, जितेंद्र शर्मा सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। सभी लोग अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि कौन जनता का हितैसी है और कौन जनता के साथ छल करने वाला है। उन्होंने कहा कि झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य एवं राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखकर कार्य करती है। मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद महागठबंधन की सरकार ने हेमंत सोरेन एवं चंपई सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में काफी बेहतर विकास कार्य किया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से उन्होंने गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन के कलंक धो डाला है। पहले गढ़वा की गिनती राज्य के सबसे पिछड़े जिले में होती थी, परंतु अब गढ़वा विकास के मामले में उदाहरण बन चुका है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि ने विकास के नाम पर कहीं भी एक ईंट तक नहीं रखा। यहां तक कि उनका गृह पंचायत भी पिछले दस वर्षों में खस्ता हाल बना रहा। परंतु आज काफी कम समय में बगैर भेदभाव के मैंने सभी क्षेत्रों का संपूर्ण विकास किया है। आज पुरी तरह से गढ़वा की तस्वीर बदल गई है। राज्य में पहली बार झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। जो हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सदर अंजुमन मदनी खान, परेश तिवारी, साकिर खान, खुशबुद्दीन, चांद साह, मोबिन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play