गढ़वा : अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 39वें सप्ताह जरूरतमंदों के बीच भोजन की व्यवस्था रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास की गई। आज शनिवार, 15 जून 2024 को इस कार्यक्रम के तहत अग्रवाल परिवार ने 200 लोगों के बीच भोजन वितरण किया।
हर्ष अग्रवाल ने बताया कि जन सेवा ही प्रभु सेवा है और लोगों को प्रसाद रूपी भोजन प्रदान करने से बहुत तसल्ली मिलती है। पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि हमारा परिवार सदा जरूरतमंदों की सेवा करता रहा है और इसी के तहत लगातार ऊँचालीसवें सप्ताह प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया जा रहा है।
सेवा देने वालों में संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।