whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

धरना प्रदर्शन के 22वें घंटे सीएस, एसी ने की जप्त दवाओं के साथ संबंधित स्थल की जांच

location_on कांडी access_time 12-Jun-24, 07:01 PM visibility 681
Share



धरना प्रदर्शन के 22वें घंटे सीएस, एसी ने की जप्त दवाओं के साथ संबंधित स्थल की जांच
जप्त दवा का निरीक्षण करते पदाधिकारी


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : धरना प्रदर्शन के 22वें घंटे जिला से पूर्व गठित जांच टीम कांडी पहुंची। यहां जांच टीम के अधिकारियों ने जब्त दवाओं के साथ-साथ संबंधित स्थल का मौके पर निरीक्षण किया। साथ ही बीआरसी में भी जांच की। काफी बड़े पैमाने पर सरकारी अनएक्सपायर दवाएं फेंक दिए जाने के 88 वें दिन ग्रामीणों के द्वारा किए गए एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन के 22 वें घंटे प्रशासनिक जांच टीम कांडी पहुंची। जांच टीम में शामिल गढ़वा जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार एवं जिला के अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो ने कांडी थाना में जप्त करके रखे गए दवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं के बैच नंबर को सूचीबद्ध किया।
Advertisement
इसके बाद जांच टीम में शामिल पदाधिकारी ने सतबहिनी झरना तीर्थ के निकट उस स्थल को देखा जहां से बड़े पैमाने पर फेंकी हुई दवाएं 16 मार्च 2024 को पुलिस द्वारा बरामद की गई थीं। इस दौरान कांडी थाना के थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम जी मौजूद थे। ज्ञात हो कि थाना प्रभारी ने ही मौके से फेंकी हुई दावाओ को बरामद किया था। पदाधिकारी ने प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी के स्टोर रूम की जांच किया। इस दौरान वहां पर रखी हुई दवाएं अच्छी स्थिति में नहीं पाई गईं। इस मौके पर जांच दल ने गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी से वर्ष 2018 से अभी तक के रजिस्टर की मांग की। इस दौरान कांडी, मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड संसाधन केंद्र के प्राप्त एवं वितरण की गई दवाओं से संबंधित रजिस्टर की मांग की गई है।
Advertisement
जिससे मिलान करके देखा जाएगा की इन प्रखंड संसाधन केदो को कितनी दवाएं प्राप्त हुई है और कितनी मात्रा में संबंधित स्कूलों को वितरण के लिए दिया गया है। मालूम हो कि जिला के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवाओं को विभिन्न स्वास्थ्य केदो में भेजने के लिए डिस्पैच की जाती है। जबकि मझिआंव से दवाओं को विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ-साथ इन तीनों बीआरसी कांडी, मझिआंव व बरडीहा को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि फेंकी हुई दवाओं पर लिखे हुए बैच नंबर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेषित दवाओं के बैच नंबर का मिलान करने पर स्वत: ही पता चल जाएगा कि फेंकी हुई दवाएं किसको भेजी गई थीं। वहां से वितरण की स्थिति जान लेने के बाद कितनी दवाएं बच गईं।
Advertisement
जिन्हें फेंक दिया गया पता चल जाएगा। इसी चीज को पता करने में अभी तक प्रशासन को 3 महीने लग गए हैं। इस दौरान कहा गया है कि यदि कांडी में दिए गए धरना के बाद भी मानवता के प्रति किए गए अक्षम्य अपराध के दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो धरना प्रदर्शन का अगला कार्यक्रम समाहरणालय गढ़वा पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का भी घेराव किया जा सकता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play