पूरे शहर में टैंकर से कराएंगी पेयजलापूर्ति
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भावी प्रत्याशी संध्या सोनी पूरे शहर में टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति करायेंगी। बुधवार को संध्या सोनी एवं उनके पति युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने पेयजलापूर्ति के लिए टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टैंकरों के माध्यम से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डां में घूम-घूम कर पेयजलापूर्ति कराया जाएगा। लगातार तीसरे साल इस कार्यक्रम की उन्होंने शुरूआत की है।
मौके पर श्रीमती सोनी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की काफी समस्या है। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष पेयजलापूर्ति कार्यक्रम शुरू की है।
Advertisement
श्रीमती सोनी ने कहा कि लोगों के बीच पेयजलापूर्ति बहुत पहले शुरू कर दी जाती, परंतु आदर्श आचार संहिता के कारण इस वर्ष जलापूर्ति प्रारंभ करने में देर हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी वार्ड का कोई भी क्षेत्र, गली, मुहल्ला अछुता नहीं रहेगा। सभी गली, मुहल्लों में नियमित रूप से पेयजलापूर्ति करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा वासियों की समस्या मेरी अपनी समस्या है। शहर के लोगों की समस्याओं को वे अपनी समस्या समझते हुए निदान करने की दिशा में हमेश तत्पर रहती हैं। उनके इस कार्य में उनके पति युवा समाजसेवी दौलत सोनी सहित परिवार के सभी सदस्यों को भरपूर सहयोग एवं योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि वे शहर वासियों की अन्य समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर हैं।
Advertisement
जनसेवा कर उन्हें काफी सुखद अनुभुति होती है।
मौके पर मुख्य रूप से मुकेश कुशवाहा, विजय सोनी, दीनदयाल पासवान, विवेक सिंहा, पवन सोनी, मनोज कुशवाहा, चंदन सोनी, छोटन गोंड, सुभाष गोंड, जावेद, गौतम सोनी, विशाल गुप्ता, शनि शर्मा, गुड्डू गुप्ता, पप्पू सोनी, छोटू ठाकुर, बलवंत सोनी एवम मुख्य रूप से महिलाएं उपस्थित थीं।