मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें चार महिला और दो पुरुष सहित आधा दर्जन घायल हो गये। घायलों में नसरीन बीवी (44 वर्ष), अजनेयारा खातून (17) हुमायरा प्रवीण (19) इमराना खातून (23), शेख मुनीर (16) एवं शेख जफीर (45) का नाम शामिल है। सभी का रेफरल अस्पताल में डाॅ मनीष सिंह ने प्राथमिक इलाज किया।
डाॅ मनीष ने बताया कि दो महिलाओ की स्थिति गंभीर है और शेष घायलों को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं गंभीर महिला इमराना खातून एवं अजनेयारा खातून को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
घायल नासरीन बीवी, हुमायरा प्रवीण एवं अजनेयारा खातून ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र एवं कान का सोने का टप भी लूट लिए हैं।
Advertisement
घायलों ने बताया कि जमीन उनका है, पर आरोपी बल पूर्वक उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। हमारे विपक्षी लोगों को लेकर हमारे घर पर हत्या करने के नियत से लाठी डंडों सहित अन्य हथियारों से लैस होकर हमला किया है।
घटना मंगलवार के शाम लगभग 6 बजे की बताई गई। जिसमें घुरुआ गांव निवासी साकिर खान, शराफत खान, सरमद खान के द्वारा उक्त जमीन पर अपना कब्जा बताया जा रहा है। घर में घुसकर पीटने वालों में घुरुआ गांव निवासी तौहीद खान, ट्विंकल खान, तलशबरिया गांव निवासी अहमद राजा खान, साकिर खान, शराफत खान सरमद खान का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गयी। जिसमें विपक्षी जो पीटने का आरोपी पक्ष था, उसके द्वारा जेसीबी लगाकर उस जमीन को समतल किया जा रहा था परंतु स्थल पर जाने के बाद मारपीट करने वाला व्यक्ति फरार बताया जा रहा है।
Advertisement
इलाज के लिए इंज्युरी रिपोर्ट दे दिया गया है। आवेदन पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।