गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के तिवारी मरहटिया निवासी जनसंघ के वरिष्ट कार्यकर्ता 90 वर्षीय राम लखन तिवारी का निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनका दाह संस्कार गांव में ही किया गया। स्व. तिवारी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा ओढ़ा कर उन्हें सम्मान दिया गया।
उनके निधन की सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, अंजनी तिवारी, रामसरीख चंद्रा, धनंजय तिवारी, भाजपा गढ़वा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, सिद्धि उपाध्याय सहित अन्य भाजपाइयों ने उनके उनके घर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि राम लखन तिवारी वरिष्ट जनसंघी थे।
Advertisement
उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलते रहता था। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
ब्रजेश उपाध्याय ने कहा कि राम लखन तिवारी ने आजीवन जनसंघ तथा उसके अनुषांगिक इकाइयों के प्रति अपनी निष्ठा को बरकरार रखा। उनके निधन से भाजपा परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।
उनके दाह संस्कार में केदार तिवारी, रमेश तिवारी, उपेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, विनोद तिवारी, अशोक तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, दीपक तिवारी, कृष्णा तिवारी, मनु शुक्ला, चंदू तिवारी, राम प्रवेश तिवारी, अनोज तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।