गढ़वा : गढ़वा सेकेंड स्कूल की ओर से टाउन हॉल के सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुआर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम के दौरान नीट के परीक्षा में बेहतर करने वाले विद्यार्थी श्यामू तिवारी, स्वरित रंजन, ओमप्रकाश प्रजापति, फैजान अख्तर, वैष्णवी पांडे को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपयुक्त शेखर जमुआर ने कहां की आप सभी अपने-अपने लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता अपने आप चीजों में कटोरी करते हुए आपकी शिक्षा के लिए विभिन्न तरह के व्यवस्था करते हैं।
Advertisement
आप उनके विश्वास पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि इस गढ़वा की धरती से उनकी बेटी यूपीएससी निकालकर आई एस बनी है। उन्होंने कहा की लगन के साथ पढ़ाई करें और अपने मुकाम तक पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने कहा कि इस तरह के शिक्षण संस्थान का खुलना काफी सराहनीय है। इस तरह के शिक्षण संस्थान पहले महानगरों में हुआ करता था। आज कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे लगा की गढ़वा में भी इस तरह के विद्यार्थियों को शिक्षा मिलता है। उन्होंने कहा कि आप अपने माता-पिता के विश्वास पर खरा उतरे। क्योंकि मां बाप को अपने बेटा और बेटी पर काफी उम्मीद रहता है। आगे चलकर उनका बेटा बेटी बेहतर करें ताकि उनका नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करेगा।
Advertisement
तो जरूर लक्ष्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्ष में सेकंड स्कूल विद्यार्थी अच्छे पद पर प्रतिस्थापित होंगे तो सिर्फ सेकंड स्कूल का ही नहीं जिला सहित राज का भी नाम रोशन होगा।
कार्यक्रम में गजाला सिद्दीकी, समी खान, शौकत खान, मेदनी खान, संतोष केसरी, सेकंड स्कूल के फाउंडर ऋषिकेश पांडे, राजू दुबे, रिंकू पांडे, सुधांशु पाठक, सुसांत गुप्ता, विवेक, सोनू कुमार, कमलेश कुमार, हीरा, सुशांत सिंह, साबिर, शमशेर, अर्जुन, संजय, शंभू, आयुष, अरशद, संजीव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।