whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

युवा शक्ति अंतरराज्यीय कॉस्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, दुद्धि टीम ने 31 रनों से जीता उद्घाटन मैच

location_on भवनाथपुर access_time 09-Jun-24, 05:30 PM visibility 684
Share



युवा शक्ति अंतरराज्यीय कॉस्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, दुद्धि टीम ने 31 रनों से जीता उद्घाटन मैच
फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय एवं पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : युवा शक्ति क्लब के तत्वधान में टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित युवा शक्ति अंतराज्यीय कॉस्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार की शाम गढ़वा जिला के पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय एवं पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने कहा कि क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है,खेल में हार जीत तो लगी रहती है। हारने वाली टीम को हार से कुछ सबक मिलती है खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कहा की ऐसे आयोजन से ग्रामीण स्तर पर जो खेल प्रतिभाओं का एक प्लेटफार्म मिलता है, ऐसी प्रतिभाओं को तरासने का बेहतरीन मौका है।
Advertisement
आयोजन समिति के बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह, बीडीओ नंदजी राम, भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, पूर्व विस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे, विजय रावत, बब्लू सिंह, शमशेर अंसारी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। मंच संचालन और स्वागत भाषण युवा शक्ति कॉस्को नाइट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने किया। उद्घाटन मैच यूपी के दुद्धि क्रिकेट टीम एवं झारखंड के जंगीपुर नगर के बीच खेला गया, जिसमें दुद्धि कि टीम 31 रनों से विजयी हुई उद्घाटन मैच में यूपी के दुद्धि क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर 9 विकेट खोकर 132 रन बनाए।
Advertisement
वहीं जंगीपुर नगर क्रिकेट टीम सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई। इस मैच को दुद्धि 31 रनों से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच दुद्धि टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार को दिया गया। इस मैच के अंपायर प्रिय रंजन यादव एवं चंचल कुमार ने किया। इस मोके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष आनंद यादव, सुधीर यादव सह सचिव अनुज गुप्ता,कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, अनूपम यादव, पंकज गुप्ता, सोनू यादव, ओम नारायण यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play