whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28324609 readers visited
Loading...

Advertisement

जमीनी विवाद में दलित परिवार पर हमला, नौ लोग घायल, झोपड़ी में लगाई आग

location_on बरडीहा access_time 07-Jun-24, 06:52 PM visibility 676
Share



जमीनी विवाद में दलित परिवार पर हमला, नौ लोग घायल, झोपड़ी में लगाई आग
पीड़ित परिवार


बरडीहा check_circle
संवाददाता



बरडीहा : गढ़वा के बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दलित रजवार परिवार के नौ सदस्यों पर हमला हुआ। इसमें गर्भवती महिला, नाबालिग बच्ची समेत अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों ने पीड़ितों की झोपड़ी में आग लगा दी और ट्रैक्टर से जमीन जोत दी। पीड़िता शांति देवी (23 वर्ष) ने बरडीहा थाना में आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोपियों के नाम आशिक अंसारी (45 वर्ष), गुड्डू अंसारी (40 वर्ष), ईशा अंसारी (50 वर्ष), अली अंसारी (50 वर्ष), मुर्तुजा अंसारी (50 वर्ष), और मारूका अंसारी (35 वर्ष) शामिल हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे 50 वर्षों से अधिक समय से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।
Advertisement
6 जून, गुरुवार को दिन के लगभग 11 बजे, आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने जातिसूचक गालियाँ दीं और लाठी-डंडों से लैस होकर पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में शांति देवी (23 वर्ष), गर्भवती रीता देवी (22 वर्ष), सभय रजवार (22 वर्ष), शंभू रजवार (50 वर्ष), अभय रजवार (25 वर्ष), दुलारी देवी (50 वर्ष), देवंती देवी (23 वर्ष), मनु रजवार (25 वर्ष) सहित परिवार के नौ सदस्य घायल हुए। गांव वालों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंजरी रिपोर्ट दी गई है और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

#3
सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play